ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे; उछलकर सिर के बल गिरने से मौत

ग्वालियर में साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार उछलकर सिर के बल गिरा और घायल हो गया। कार चालक ने भागने के चक्कर में एक अन्य युवक को भी टक्कर मार दी और भाग गया। घटना मंगलवार को गोला का मंदिर चौराहा के पास की है। घायल को तत्काल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया है, जहां घायल ने इलाज के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी कार चालक का पीछा किया, जिस पर वह वाहन छोड़कर भाग गया है। सुप्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी थे बुजुर्ग शहर के हजीरा स्थित सिमको लाइन बिरला नगर निवासी अजीत पाल (58) मालनपुर स्थित सुप्रीम फैक्ट्री में कर्मचारी थे। वे अपने घर से गोला का मंदिर चौराहा भिंड रोड तक साइकिल से जाते थे। इसके बाद वे कंपनी की बस में सवार होते थे। मंगलवार सुबह भी ड्यूटी के लिए निकले थे और जब वह गोला का मंदिर चौराहे पर पहुंचे तो बिरला नगर की तरफ से आ रही कार (MP07-CK4008) का चालक काफी तेज स्पीड और लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए आया और पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजीत पाल हवा मेंं उछले और सिर के बल जमीन पर आकर गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया और एक अन्य युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक अपना वाहन भगा ले गया। वहीं, मामले का पता चलते ही वहां से गश्त करते हुए निकल रहे पुलिस कर्मियों ने थाने को सूचना देकर आरोपी कार चालक का पीछा किया तो आरोपी चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया- एक बुजुर्ग और एक अन्य युवक को तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
घायल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल हजीरा में भर्ती कराया था। अजीत पाल की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उनको पहले आईसीयू में भर्ती किया फिर जेएएच रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार को अजीत पाल ने दम तोड़ दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *