ग्वालियर में नए साल की पार्टी में युवक को पीटा,मौत:मां बोली- दोस्त बुलाकर ले गए, जमीन पर पटककर पेट में मारी लातें, वीडियो आया सामने

ग्वालियर में नए साल के जश्न में एक युवक को शराब पिलाकर जमकर मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दो दिन इलाज के बाद शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना थाना के सामने लक्ष्मणपुरा इलाके की है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक की मां का कहना है कि बेटे को उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। शराब पिलाने के बाद किसी विवाद पर उसे सड़क पर पटककर पेट में लात ही लात मारी हैं। फिर बेहोशी की हालत में घर पटक कर भाग गए। हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा में रहने वाला 20 वर्षीय सुरेंद्र जाटव शादी समारोह में आइसक्रीम का स्टॉल लगाने का काम करता था। 31 दिसंबर की रात उसके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक रजक उर्फ गोली और मोंटू नाम के दो दोस्तों ने पार्टी करने के लिए उसे बुलाया था। दोनों ने सुरेंद्र के साथ शराब पार्टी की। इस दौरान सुरेंद्र और अभिषेक के बीच किसी बात पर बहस होने लगी। बहस बढ़ने पर अभिषेक और मोंटू ने बीच सड़क पर उससे मारपीट कर दी। फिर उसे घर के बाहर छोड़कर दोनों भाग निकले। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। परिजन ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
परिजन को सुरेंद्र के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली तो वह उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी लगातार हालत बिगड़ती जा रही थी। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार उसकी मौत हो गई। मौत होने पर परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया हंगामा की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन की शिकायत पर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए भेजा। खास बात यह है कि युवक की मारपीट ठीक पड़ाव थाने के सामने हुई थी। परिजन का आरोप है कि उसके दोनों दोस्तों ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने घटना के वीडियो और परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है। मां ने कहा- दोस्तों ने पार्टी करने बुलाया था
मृतक की मां विमला ने बताया कि मेरा बेटा आइसक्रीम का स्टॉल लगाने का काम करता है। 31 दिसंबर की रात उसके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक रजक और मोंटू नाम के दो दोस्तों ने पार्टी करने के लिए बुलाया। इन दोनों ने शराब पिलाकर उससे बेरहमी से मारपीट की है। जिससे उसकी मौत हो गई। सीएसपी ने कहा-मामले की जांच कर रहे
मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने बताया है कि एक युवक की मौत हो गई है। दो दिन पहले 31 दिसंबर को उसके दोस्त जश्न मनाने बुलाकर ले गए थे। वहां उसकी मारपीट कर दी थी। एक वीडियो भी सामने आया है। परिजन ने मारपीट के बाद मौत का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *