थाटीपुर थाना क्षेत्र के पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पत्नी गुस्से में घर से निकल गई। बाद में पीछे ही फोन पर बात कर पति दीनू टैगोर पत्नी चंचल राजे को मनाने पहुंचा और गला घोंट कर व पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने मुरैना के कैमारा गांव में रहने वाले अपने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने बेटे से थाने में गुमशुदगी की शिकायत करने की समझाइश दी और कुछ ही देर में एंबुलेंस लेकर पहुंच गया। पिता ने शव को एंबुलेंस में रखा और कैमारा(मुरैना) ले जाकर जला दिया। कैमारा गांव में पुलिस ने खेत से कुछ हड्डियां व राख भी समेटी है। हत्या व शव ठिकाने लगाने के बाद हत्यारा पति अपनी ससुराल पहुंचा और सुबह उनके साथ थाने पहुंचा। शव व अस्थियां कुछ भी न मिलने के बाद अब पुुलिस शव को उठाते हुए फुटेज व पिता-पुत्र के मोबाइल कॉल व लोकेशन को प्रकरण में सबूत बनाएगी।


