ग्वालियर की मोहना थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने 22 जनवरी को महिला के कान के बाले और मंगलसूत्र लूटकर घटा को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरवाई इलाके से मुखबिर की सूचना पर पंकड़ा है। आरोपियों ने महंगे शौक के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की कुशवाह और सूरज दिवाकर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बाइक सवारों ने बाले-मंगलसूत्र छीन लिए पीड़ित महिला रामपुरी बाई धाकड़ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की दोपहर वह घर से पार्वती नदी के पास खेत पर जा रही थीं। पटवारी के कोटरा के पास बाइक सवार दो लड़कों ने उनके कान के सोने के बाले और गले का मंगलसूत्र छीन लिया था। मोहना से भी पहले श्योपुर में की थी लूट पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्की तिघरा थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है, जबकि सूरज आरोपी मुरैना के कैलारस का निवासी है। इन दोनों बदमाशों ने मोहना की वारदात से पहले श्योपुर में भी एक लूट की थी। इतना ही नहीं मोहना के बाद बदमाशों ने शिवपुरी में भी दो अन्य वारदातों को अंजाम दिया था।


