ग्वालियर में मंडल अध्यक्ष के नाम में संशोधन पर हंगामा:नरसिंह का नाम हटाकर सिंधिया समर्थक को पद सौंपा, राठौर समाज ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में विवेकानंद मंडल अध्यक्ष के नाम में संशोधन को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय पर जोरदार हंगामा हुआ है। स्वामी विवेकानंद मंडल के हाल ही में घोषित किए गए अध्यक्ष नर सिंह राठौर का नाम संशोधित कर अमर कुंटे को अध्यक्ष बनाए जाने पर राठौर गुट द्वारा विरोध किया गया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं और राठौर समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष अभय चौधरी का भाजपा कार्यालय के बाहर घेराव कर दिया। राठौर समाज ने अमर कुंटे का नाम वापस कर राठौर समाज का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने मामले में राठौर समाज को समझाया है और उनकी मांग प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने का वादा किया है। रविवार को महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन के बाहर राठौर समाज के लोगों ने हंगामा किया है। हंगामा की सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को राठौर समाज के लोगों ने घेर लिया। यह मंडल के ओबीसी कार्यकर्ता अमर कुंटे का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि, अमर कुंटे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। सूची में संशोधन कर उनका नाम मंडल अध्यक्ष के रूप में सामने आने पर गुस्साए मंडल कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। राठौर समाज ने कहा- फैसला वापस लिया जाए हंगामा कर रहे राठौर समाज ने अमर कुंटे का नाम वापस लेने की मांग की है। राठौर समाज के स्थानीय अध्यक्ष रामकिशन राठौर ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद मंडल में नरसिंह राठौर को मंडल अध्यक्ष बनने के बाद गलत तरीके से हटाया गया है जबकि संख्या बल के हिसाब से राठौर समाज को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था और दो से तीन मंडल अध्यक्ष बनाए जाने चाहिए। पार्टी ने जिस तरह उनका नाम हटाया है, उसे राठौर समाज नाराज है। यदि सूची में संशोधन नहीं होता है तो समाज द्वारा उनका नाम हटवाने वाले नेता का पुतला दहन भी किया जाएगा। समाज के लोग सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं। मैं विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं की बात संगठन तक रखूंगा इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी का कहना है कि अभी राठौर समाज के कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए आए थे। मंडल चुनाव में नरसिंह राठौर का नाम वापस लिए जाने से वे नाराज हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऊपर से नीचे तक विचार विमर्श किए जाते हैं। विचार और परामर्श के बाद अमर कुंटे की घोषणा हुई है। मैंने राठौर समाज से बात की है और उनको आश्वासन दिया है कि उनकी बात प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी और उनका मार्गदर्शन लेंगे। साथ ही कहा कि राठौर समाज को हमेशा पार्टी ने प्रतिनिधित्व दिया है चाहे पार्षद चुनाव हो या कोई अन्य चुनाव हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी जातिगत विचार से ऊपर होकर काम करती है इस आधार पर अमर कुंटे को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *