ग्वालियर में मौसेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास:आरोपी बोले-तेरा भाई मेरी बहन को भगा ले गया, अब तुझे मुझसे शादी करनी पड़ेगी

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शनिवार शाम पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई और उसके ताऊ के बेटे ने युवती के घर पहुंचकर वारदात की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार मामला दर्ज कर लिया है। घटना लाल घाटी स्टोन पार्क के पास की बताई गई है। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहे थे। बदला लेने के नाम पर शादी का दबाव पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उसका भाई उनकी बहन को भगा ले गया है, इसलिए बदले में उसे शादी करनी होगी। शादी से मना करने पर मौसेरे भाई ने युवती को जबरन पकड़ लिया। खींचतान के दौरान युवती के कपड़े फट गए। माता-पिता से मारपीट कर बाहर निकाला घर के अंदर हंगामा सुनकर माता-पिता पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों को घर से बाहर धकेल दिया गया और कुंडी बंद कर दी गई। आरोपी युवती को घर के पीछे खाली प्लॉट की ओर ले जाने लगे। युवती किसी तरह बचकर पड़ोसी के घर पहुंची और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। उनकी पहचान अमन और सुनील मोंगिया के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और गैस चूल्हा सहित अन्य घरेलू सामान तोड़ दिया। पुरानी छावनी थाने में केस दर्ज पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *