ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:खुद को कमरे में कर लिया बंद, दरवाजा तोड़ा तो लटकी मिली; पिता की डांट से नाराज थी

ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगा ली। घटना सिरोल स्थित हुरावली पानी की टंकी के पास गुरुवार रात की है। परिजन ने छात्रा को फंदे से उतारकर नब्ज टटोली लेकिन काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो पता लगा कि तीन दिन पहले छात्रा को उसके पिता ने सर्दी में बार-बार छत पर जाने पर डांट दिया था। जिस पर वह नाराज हो गई थी। 16 वर्षीय शिवानी उर्फ पूनम पिता लखपत पाल 10वीं की छात्रा थी। शाम को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़़ा तो अंदर कमरे में नाबालिग फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाया और पूछताछ की तो पता चला है कि 2 से 3 दिन पहले नाबालिग को उसके पिता ने बार-बार छत पर जाने पर रोका था। संभवत: इसी के चलते उसने जान दी है। नहीं मिला है सुसाइड नोट
पुलिस ने घटना स्थल छात्रा के रूम का बारीकी से निरीक्षण किया है। इस दौरान पुलिस ने छात्रा की कॉपी किताब व कपड़ों में छानबीन की है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अब पुलिस छात्रा के परिजन के सामान्य होने का इंतजार कर रही है, जिससे उनसे पूछताछ की जा सके। इधर, नशे में लौटा घर, तोड़फोड़ कर लगा ली फांसी
दूसरी ओर, एक अन्य मामले में 42 वर्षीय रामू सिंह पिता केशव सिंह सेन ने फांसी लगा ली। वह ग्वालियर थाना क्षेत्र के बनिया पाड़ा गोस पुरा नंबर एक का निवासी था, और एक निजी कंपनी में काम करता था। गुरुवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे पर लटका देखकर उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसका देहांत हो चुका है। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *