ग्वालियर में 6 साल के बच्चे का अपहरण:मां की आंखों में मिर्ची झोंक कर मासूम को बाइक पर ले गए बदमाश

ग्वालियर में आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा, मां के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए और महिला की आखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बच्चे को उठाकर ले गए। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने की है। जानकारी के अनुसार, शिवाय अपनी मां आरती गुप्ता के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकाला था। वह लिटिल एंजेल स्कूल में यूकेजी का छात्र है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने मुरार बाजार बंद की घोषणा की है। उन्होंने तत्काल पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 6 साल के शिवाय के पिता राहुल गुप्ता शुगर कारोबारी हैं। उनका कहना है कि मेरा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *