ग्वालियर वार्ड-39 के उपचुनाव में बीजेपी जीती:BJP प्रत्याशी अंजली पलैया ने 1076 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

ग्वालियर नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अंजली पलैया ने 1076 वोट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी खटीक को हार का सामना करना पड़ा है। मतदान 9 दिसंबर को हुआ था। मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज में गुरुवार सुबह 9 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के लिए आठ टेबल लगाई गई थीं। वोटों की गिनती 2 राउंड में पूरी की गई। कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी अंजली पलैया को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। 9 दिसंबर को हुए मतदान में बीजेपी प्रत्याशी अंजली पलैया को 3 हजार 425 और शिवानी खटीक को 2 हजार 349 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेंद्र को 67 के साथ ही नोटा को 33 वोट मिले। महिला पार्षद के निधन के बाद खाली हुई थी सीट ग्वालियर के वार्ड-39 की महिला पार्षद के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। 18 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए 44.68 प्रतिशत हुआ था मतदान
ग्वालियर नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए 9 दिसम्बर को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान हुआ था। वार्ड-39 में लगभग 44.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 48.34 प्रतिशत व महिला मतदान का प्रतिशत 40.78 रहा था। बता दें कि वार्ड-39 में कुल 13 हजार 146 मतदाता (6790 पुरूष व 6356 महिला) थे। इनमें से 5 हजार 874 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। कुल मतदान में 3282 पुरुष मतदाताओं एवं 2592 महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
वार्ड-39 में हुए उपचुनाव में पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा से अंजली राजू पलैया और कांग्रेस से शिवानी खटीक के बीच शुरू से कड़ा मुकाबला था। अभी तक परिषद के 66 वार्ड में से 34 पर भाजपा, 25 पर कांग्रेस और 7 पार्षद निर्दलीय थे। यह खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में वार्ड-39 उपचुनाव, वोट नहीं डाल सके कई वोटर:कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष ने लगाया वोटर लिस्ट में नाम बदल कर धांधली करने का आरोप विजयपुर उपचुनाव हारे मंत्री रामनिवास रावत:कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा 7 हजार से ज्यादा वोट से जीते

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *