ग्वालियर स्पा में विदेशी युवतियों संग देह व्यापार:बॉडी मसाज के नाम पर 40 मिनट के 1500 रुपए लेते, थाईलैंड से लाते थे लड़कियां

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फूलबाग साईं बाबा मंदिर के पास आमंत्रा स्पा सेंटर पर सोमवार रात पुलिस ने छापा मारकर स्पा मैनेजर नितिन खरे सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान दो थाई युवतियों को अभिरक्षा में लिया गया। अब पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। कार्रवाई एएसपी शहर विदिता डागर और डीएसपी महिला सुरक्षा सेल शिखा सोनी के मार्गदर्शन में की गई थी। टीम का नेतृत्व टीआई मुरार मैना पटेल और महिला थाना प्रभारी एसआई रश्मि भदौरिया ने किया। 40 मिनट के 1500 रुपए वसूले जाते थे पूछताछ में खुलासा हुआ कि फुल बॉडी मसाज के नाम पर 40 मिनट के 1500 रुपए लिए जाते थे। इसमें से 500 रुपए मैनेजर और 1000 रुपए युवतियों को दिए जाते थे। मसाज की आड़ में ग्राहकों को यौन सेवाएं दी जाती थीं। स्पा सेंटर के मैनेजर नितिन खरे ने पूछताछ में बताया कि युवतियां एक एजेंट के माध्यम से एक महीने के लिए ग्वालियर लाई जाती थीं। एक महीने बाद उन्हें बदल दिया जाता था। यह गतिविधि करीब एक साल से चल रही थी। रेड में दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले छापे के दौरान दो विदेशी युवतियां और दो ग्राहक शैलेन्द्र नारंग व अंकित करोसिया कमरों में मिले। पुलिस ने मैनेजर और दोनों ग्राहकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवतियों के पास से थाईलैंड की नागरिकता संबंधी पहचान पत्र मिले। भाषा संबंधी दिक्कत के कारण प्रारंभिक पूछताछ टूटी-फूटी अंग्रेजी में की गई। पटाया से दिल्ली, फिर ग्वालियर लाने की आशंका शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवतियां थाईलैंड के पटाया से दिल्ली आईं और वहां से ग्वालियर लाई गईं। पुलिस उन्हें लाने वाले एजेंट की तलाश कर रही है। मोबाइल और दस्तावेज जब्त पुलिस ने मैनेजर के मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। विदेशी युवतियों को ग्वालियर लाने की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *