घंघारी में ट्रैक्टर ने 10वीं के छात्र को रौंदा:इलाज के दौरान मौत, खेत से काम कर लौट रहा था

दतिया के घंघारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत से पैदल घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे की बताई गई है। चिरूला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि गांव घंघारी निवासी अनुराग (18) अपने पिता खुशीराम पाल के साथ सुबह के वक्त खेत पर गेहूं का बुवाई करने गया था। पिता खेत पर ही रुक गए और अनुराग वापस लौट रहा था। रास्ते में गांव की मेन रोड के पास पहुंचते ही, अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक 10वीं क्लास का छात्र था। पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उसकी तालाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *