राजनांदगांव | शहर के कई वार्डों की नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसमें प्रमुख सड़कों से लगी बड़ी नालियां शामिल है। इसमें खैरागढ़ रोड चिखली से लगी नाली जाम होने की शिकायत सामने आती रहती है। चिखली से ढाबा की तरफ जाने वाली जाम है। शहर में गुरुद्वारा रोड से लगी सीएमएचओ कार्यालय के सामने की नाली जाम रहती है। इसके अलावा अन्य नालियों की सफाई कराने की जरूरत है। इसके अलावा शंकरपुर, लखोली, बसंतपुर, गोल बाजार और घनी बस्ती वाले इलाकों की नालियों की सफाई की जरूरत है।


