घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें पहुंच रही लेट

घने कोहरे के कारण लंबी दूरी से बोकारो होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों के काफी ज्यादा विलंब से चलने की सूचना है। बोकारो में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के साथ घने कुहासा और कड़ाके की ठंड है। इस वजह से ट्रेनों का विलंब हो रहा है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण कई यात्रियों का ठंड से बहुत बुरा हाल है। विलंब चल रही ट्रेनों में नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 07:25 से लगभग 2 घंटे की देर से चल रही है और रात 09:27 बजे तक बोकारो पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 4.20 मिनट से लगभग 7 घंटे यानी 11.20 मिनट की देरी से बोकारो पहुंचने की संभावना है। अलपूजा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 08:05 से लगभग 1 घंटा 15 मिनट की देरी यानी 09:20 मिनट पर बोकारो पहुंची है। भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल: ट्रेन भी लगभग 1 घंटा 39 मिनट की देरी से चल रही है, जिसके 10:34 बजे पहुंचने की उम्मीद है। जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन लगभग एक घंटे देरी से चल रही है। हटिया-बक्सर एक्सप्रेस 8 जनवरी को 1 घंटे देरी से खुलने की सूचना है। उक्त जानकारी के आलोक में यात्री अपनी सुविधानुसार ट्रेनों के समय की सूचना जरूर रखें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *