घने कोहरे के कारण 10 मीटर से कम रही विजिबिलिटी:किसान रात 2 बजे से कर रहे तैयारी, अलाव का सहारा ले रहे लोग

चूरू में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। सुबह का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के मौसम में भी रतनगढ़ रोड स्थित मुख्य सब्जी मंडी में किसानों की दिनचर्या रात से ही शुरू हो जाती है। स्थानीय किसानों के अनुसार वे रात 2 बजे से ही खेतों में सब्जियां तोड़ने का काम शुरू कर देते हैं। घंटेल के किसान राकेश और दिलीप ने बताया कि सुबह 3 बजे से मूली, गाजर, गोभी और पालक तोड़ने का काम करते हैं। कड़ाके की ठंड में खेतों में काम करना चुनौतीपूर्ण होता है। खासकर जब फसलों पर सिंचाई का पानी लगा हो। सब्जी मंडी में सुबह सवा पांच बजे से ही ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों की भीड़ जुटने लगती है। यहां मूली, गाजर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, गुंदली, पालक और हरा धनिया जैसी सब्जियां बिक्री के लिए लाई जाती हैं। रतनगढ़ के कांगड़ा से आए किसान लालचंद ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। जिससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो जाती है। इस कठिन मौसम में भी किसान परिवार के भरण-पोषण के लिए कड़ी मेहनत करने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *