घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:घरेलू सिलेंडर पर 60 और कमर्शियल के दाम 110 रुपए तक बढ़ाए; आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ

घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ाई है। नई रेट्स के मुताबिक जिले में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 870 से बढ़कर 930 रुपए हो गई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी करीब 110 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। बुकिंग में 21 से 25 दिन का अंतराल लागू तेल कंपनियों ने रसोई गैस के बुकिंग पीरियड को 21 से 25 दिन लागू कर दिया है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने कोई रसोई गैस सिलेंडर 1 तारीख को बुक करवाया है। 2 तारीख को सिलेंडर डिलीवर हो गया तो वह अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही कर सकेगा। कंपनियों के अलग-अलग बुकिंग पीरियड हैं। गैस सिलेंडर महंगा होने से आम लोगों के घर का बजट प्रभावित होने की संभावना है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *