घरेलू विवाद में बेटे को ले तालाब में कूदी मां:बच्चे की मौत, महिला गंभीर; 15 साल पहले हुई थी शादी

एक महिला ने अपने 8 माह के बेटे को लेकर बनसिमली गांव के तालाब में छलांग लगा दी। घटना रविवार की है। इस दौरान तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने मां और बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बालीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला लक्ष्मी उर्फ राजबाला देवी (38) को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया। जहां महिला की स्थिति नाजुक है, उसका सीसीयू में इलाज चल रहा है। महिला रिहायशी इलाके को-ऑपरेटिव कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है राजबाला देवी संजय सिंह की पत्नी है। बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला डिप्रेशन में बताई जा रही है। महिला का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। रविवार को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ, इसके बाद महिला ने बच्चे के साथ सुसाइड की योजना बनाई। वह फिलहाल अपने पति के साथ ही रहती थी। वहीं, महिला की दो बेटियां भी हैं, दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था। महिला का मायका बिहार के आरा अमनौर थाना क्षेत्र में है। जहां सूचना दे दी गई है। महिला के होश में आने और उसके मायके वालों के यहां पहुंचने पर ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा। इस बारे में महिला के पति से बात करने की कोशिश की गई पर वे कुछ भी बताने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *