घर के पास नजर आया जहरीला कोबरा:गर्मी बढ़ते ही आबादी क्षेत्र में निकले सांप, अंचलवंशी कॉलोनी में रेस्क्यू किया कोबरा

जैसलमेर शहर की अंचलवंशी कॉलोनी में बीती रात एक खतरनाक कोबरा सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने स्नैक कैचर साहिल खान को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे साहिल खान ने करीब 2 फ़ीट लम्बे कोबरा प्रजाति के सांप के बच्चे को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। साहिल खान ने बताया- “तापमान में बढ़ोतरी के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। अंचलवंशी कॉलोनी से सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोबरा को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसे शहर से दूर इसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।” शहर में आने लगे जहरीले जीव गौरतलब है कि जैसे-जैसे सूर्य के तेवर तीखे हो रहे हैं और पारा चढ़ने लगा है, वैसे ही वन्यजीवों की हलचल भी तेज हो गई है। शीतनिद्रा से जागकर अब जहरीले सांप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच अंचलवंशी कॉलोनी में एक घर के बाहर स्थानीय निवासियों ने सांप को रेंगते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरी गली में फैल गई और लोग घरों से बाहर आ गए। सांप की पहचान घातक ‘इंडियन कोबरा’ के रूप में हुई, जिसकी लंबाई करीब 2 फीट थी। गनीमत यह रही कि समय रहते कॉलोनी वासियों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। विशेषज्ञों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सांप की मौजूदगी से डरे ग्रामीणों ने तुरंत वन्यजीव विशेषज्ञों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्नैक कैचर साहिल खान मौके पर पहुंचे। साहिल खान ने बताया- यह कोबरा का बच्चा था, लेकिन छोटा होने के बावजूद यह उतना ही जहरीला और खतरनाक होता है जितना कि एक वयस्क सांप। टॉर्च की रोशनी में सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाकर स्नैक कैचर ने कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। साहिल खान- “तापमान में बढ़ोतरी के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। अंचलवंशी कॉलोनी से सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोबरा को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसे शहर से दूर इसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।” स्नैक कैचर की अपील- सावधानी बरतें जैसलमेर में गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही सांपों का निकलना आम हो जाता है। रात के समय घर के बाहर अंधेरे में जाने से बचें और रोशनी का उपयोग करें। घर के आसपास कबाड़ या झाड़ियां न होने दें। सांप दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें, तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें। फिलहाल, कोबरा के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन्यजीव विभाग ने भी आमजन को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *