घर के पीछे बनी बगिया में महिला को लगा करंट:परिजनों का आरोप- पड़ोसी के फैलाए तार से लगा झटका; मझगवां गांव की घटना

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में पड़ोसी की फैलाई बिजली की तार से एक महिला को करंट लग गाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जैतवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां निवासी शकुंतला पति जुगल किशोर प्रजापति (30) की बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। उसे अपने घर के पीछे बनी बगिया में करंट का जाेरदार झटका लगा। परिजन उसे जैतवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप- पड़ोसी के फैलाए तार से लगा करंट महिला के परिजनों ने बताया कि घर के पीछे ही उनकी बगिया है, जिससे जुड़ी हुई लालमन त्रिपाठी और बबलू त्रिपाठी की भी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालमन और बबलू ने अपनी जमीन पर लगी कांटे की तार पर बिजली के तार भी फैला रखे थे। जो शकुंतला की बगिया के पिलर पर भी टंगे थे। बुधवार शाम को शकुंतला जब अपनी बगिया में गई तो पिलर से लगे बिजली के कटे तार के सम्पर्क में आ गई। परिजन उसे तड़पता देख दौड़े और डंडे की मदद से उसे तार से अलग कर अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हादसे के बाद लालमन और बबलू वहां से अपने तार निकालकर ले गए। परिजनों ने बताया कि इस घटना कि सूचना जैतवारा थाना पुलिस को दे दी गई है। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *