घर के बाहर खड़ी कार में आग, इंजन जला

भास्कर न्यूज | जालोर संजय नगर क्षेत्र में देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग से कार का इंजन सहित आगे व पीछे का हिस्सा जलकर राख हो गया। पीड़ित दिग्विजय मेवाड़ा ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर मंदिर की ओर से आए और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद वे अस्पताल चौराहा की ओर फरार हो गए। कांच टूटने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो कार जल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *