महासमुंद| भंवरपुर चौकी क्षेत्र के उमरिया रोड से एक बजाज पल्सर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी भंवरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंकज देवांगन(20) पिता गौतम देवांगन निवासी भंवरपुर ने बताया कि 30 जून की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर रोज की तरह खड़ी कर दी थी। इसके बाद अगली सुबह 1 जुलाई को जब वह उठे तो वहां उनकी बाइक नहीं थी। जिसका आसपास पूछताछ और तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर लेने की आशंका होने पर शिकायत कराई गई।


