घर को ताला लगा ड्यूटी गई महिला के गहने, कैश चोरी

अमृतसर| थाना मोहकमपुरा के अधीन आते पवन नगर बटाला रोड की गली नंबर 8 के एक घर से लाखों के गहने, 30 हजार रुपए कैश और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में सीमा निवासी बटाला रोड का कहना है कि ओपी आई अस्पताल में जॉब करती है और हर रोज सुबह साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर जाती है और शाम साढ़े 4 बजे आती है। रविवार को करीब डेढ़ 2 बजे वापस आ जाती है। 25 मई को ड्यूटी से 1.40 बजे घर लौटी तो मेन दरवाजा खुला था। जब अंदर जाकर देखा तो अंदर के दरवाजे भी खुले थे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जब चेक किया तो देखा कि 30 हजार रुपए की नकदी, सोने की 4 अंगूठियां, घर की रजिस्ट्री की तस्दीकशुदा फोटोकॉपी, 7 बैंक की कापियां, 2 क्रेडिट कार्ड, 7 एटीएम और जरुरी दस्तावेज गायब थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *