झालावाड़ में रुधिरा ब्लड बैंक और टीम मंजूश्री स्नेह संस्थान के नेतृत्व में झालावाड़, झालरापाटन और आस पास के क्षेत्र में घर-घर रक्त संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। ब्लड बैंक की ओर से प्रत्येक रक्तवीर को डोनर कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। अभियान से जुड़े अजय मोमिया ने बताया कि आप सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं और क्षेत्र के कॉलोनीवासियों से निवेदन किया जा रहा है कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अपनी संस्थाओं और कॉलोनीवासियों के माध्यम से छोटी सी टीम बनाकर रक्तदान कर सकते हैं। इसमें आपकी कॉलोनी में ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह करने के लिए आ जाएगी। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी। ब्लड बैंक प्रभारी महावीर ने बताया कि रक्तदान करने पर ब्लड बैंक की ओर से प्रत्येक रक्तवीर को डोनर कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके माध्यम से 3 महीने के अंदर आप उस कार्ड के माध्यम से भी किसी की मदद कर सकते हैं। कम से कम 5 व्यक्ति होने पर ही रक्त संग्रह के लिए गाड़ी आपकी कॉलोनी में आएगी। इसके लिए आप टीम मंजूश्री स्नेह संस्थान की किसी भी सदस्य या ग्रुप में संपर्क कर सकते हैं।


