घर छोड़कर निकला छात्र रामगढ़ से बरामद

बोकारो | बोकारो के सिटी सेंटर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र घर छोड़कर चला गया था, जिसे बोकारो पुलिस ने रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार छात्र शनिवार की सुबह अचानक बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। जाते समय उसने अपने माता-पिता के लिए एक संदेश छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वह गृह त्याग कर रहा है। बेटे का यह संदेश पढ़ते ही परिजन घबरा गए और तुरंत थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक रेपिडो चालक से जानकारी मिली। चालक ने बताया कि उसने छात्र को बोकारो रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि छात्र ने बोकारो से रांची और फिर दिल्ली जाने का टिकट लिया था। इसी दौरान पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *