घर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार:जमशेदपुर में पंचायत सदस्य के घर में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हरहरटू नया बस्ती में पंचायत सदस्य प्रभा हांसदा के घर के छप्पर पर 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गिर गई। इस घटना से घर में आग लग गई। टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट घटना के समय प्रभा हांसदा और उनका परिवार घर में मौजूद था। तार गिरते ही सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल गए। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, घर में रखे टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई हाईटेंशन तार गिरने से आसपास के कई घरों में भी करंट फैल गया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी, लेकिन कई घंटों तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही से बस्ती के लोगों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *