जोधपुर में घर के आगे चारदीवारी में खड़े वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ज्वलनशील पदार्थ पीड़ित के घर पर फेंक कर भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया । राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में एडवोकेट रविंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब 3 बजे दस-बारह बदमाश घर की चारदीवारी बंद कर घर में घुसे और वहां खड़े कर वाहनों में पेट्रोल और कांच की बोतल में भारी दूसरे ज्वलनशील पदार्थ की डालकर आग लगा दी। परिवार के लोगों ने वाहनों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही कांच की बोतलों में भरे ज्वलनशील पदार्थ घर की तरफ भी फेंका जो कि घर की दीवारों से टकराकर गिर गए। गनीमत यह रही कि परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं हुआ। भय का माहौल बनाने की कोशिश पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और भय का माहौल पैदा करने के इरादे से यह वारदात की है। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पीड़ित ने इस संबंध में राकेश मांजू, बुद्धाराम गोदारा, नेमाराम बिश्नोई, मुन्ना राम, बजरंग और सतीश सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय पहले भी वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी। फिलहास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


