घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव:बेटा बोला- अज्ञात लोगों ने की मां की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल रेंटा फला में एक महिला की हत्या की वारदात हुई। सिर पर गंभीर चोट लगी ओर शव खून से लथपथ पड़ा था। बेटा पहुंचा तो मां के शव को देखकर फूट फुटकर रोने लगा। बेटे ने मां की हत्या के आरोप लगाए है। वहीं, पुलिस ने भी हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश परमार मीणा निवासी नया गांव दोवड़ा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया कि कल सोमवार के दिन वह अपने घर पर था। दोपहर के समय डूंगरपुर निवासी उसके परिचित प्रेमदास वैष्णव का फोन आया। उसने बताया कि उसके घर में उसकी मां काली देवी का शव लहूलुहान अवस्था में पाल देवल रेंटा फला में पडा हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा।

घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी मां घर के अंदर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। बेटे रमेश ने बताया कि उसकी मां काली देवी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है।।घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। उसके पहुंचने से पहले उसके मामा के लड़के समेत कुछ अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *