गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरिया धौड़ा में 4 जून की रात चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी 22 वर्षीय रियाज अंसारी पहाड़ीडीह का रहने वाला है। वह मोहम्मद फियाज अंसारी के घर में चोरी का प्रयास कर रहा था। आवाज सुनकर फियाज अंसारी जाग गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह छत से कूदकर भागने लगा। घरवालों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रियाज की निशानदेही पर उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें 23 वर्षीय फिरोज खान और 21 वर्षीय उरमान अंसारी शामिल हैं। दोनों बरवाडीह गांव के रहने वाले हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।