पार्टी में शराब पीने से टोकने पर गुस्साए कॉन्स्टेबल ने अपने ही थानाधिकारी (सीआई) पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी नशे की हालत में पहले थाने में उत्पात मचाता रहा, फिर सीआई के सरकारी क्वार्टर का गेट तोड़कर अंदर घुस गया और धारदार सुवे से हमला कर दिया। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट पर कॉन्स्टेबल रणजीत टाडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया। मामले में कॉन्स्टेबल रणजीत और विजयपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। फोन पर चेतावनी दी थी, गैरहाजिरी लगाने पर भड़का थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया- कॉन्स्टेबल रणजीत ड्यूटी समय पर थाने नहीं पहुंचा था और नशे में था। फोन पर उसे थाने आने की चेतावनी दी गई थी, अन्यथा गैरहाजिरी लगाने की बात कही गई। जब वह नहीं आया तो नियमानुसार एब्सेंट लगा दी गई। इससे नाराज होकर रणजीत आपा खो बैठा। पहले उसने थाने के स्टाफ को दौड़ाया, फिर सीधे सीआई के सरकारी आवास पहुंच गया। मुख्य और साइड गेट तोड़कर अंदर घुसा और चिल्लाने लगा कि गैरहाजिरी लगाने की हिम्मत कैसे हुई। समझाने से पहले ही उसने सुवे से हमला कर दिया। घटना के समय सीआई की पत्नी भी घर में मौजूद थीं, जो घबरा गईं। रिटायरमेंट पार्टी में शुरू हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, रोल थानाधिकारी हरजीराम के रिटायरमेंट के अवसर पर शुक्रवार रात पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान शराब पीने को लेकर रणजीत और सीआई मुकेश कुमार के बीच कहासुनी हुई। पार्टी समाप्त होने के बाद रात करीब एक बजे रणजीत नुकीला सुवा लेकर जायल थाने पहुंचा और वहां भी उत्पात मचाया। बाद में वह सीआई के क्वार्टर पहुंच गया और हमला कर दिया। हमले में घायल थानाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार लिया। एसपी ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा- पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और आपराधिक आचरण का कोई स्थान नहीं है। जायल थाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कॉन्स्टेबल रणजीत और विजयपाल को सस्पेंड किया गया है। दर्ज प्रकरण की जांच नागौर सीओ करेंगे, जबकि विभागीय जांच एएसपी को सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। …………………….. पुलिस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा:2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़िए झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, एएसआई का सिर फोड़ा:हाथोज में पड़ोसी के पथराव और लड़ाई की सूचना पर पहुंची थी पुलिस; तीन आरोपी हिरासत में जयपुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। पथराव में एएसआई का सिर फूट गया। वे गंभीर घायल हैं। पूरी खबर पढ़िए


