लुधियाना| 18 साल की लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला थाना डाबा में दर्ज किया गया है। लड़की घर पर अकेली थी, परिजन बाहर गए हुए थे। आरोपी घर के पीछे बाउंड्रीवॉल से अंदर आकर लड़की को अकेला देख उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। आरोप युवक लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इक्कठा हो गए। फिर आरोपी युवक मौके से भाग गया। शाम को जब लड़की के परिजन घर आए तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी पर पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग होने की वजह से उसका नाम नहीं बताया जा सकता है।