घर में डाल रखी थी पिस्टल-माउजर बनाने की फैक्ट्री:पिछले 7 साल से चल रहे थे फरार, SOG ने दबिश देकर पकड़े दो बदमाश

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अवैध हथियार (पिस्टल-माउजर) बनाने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। पिछले सात साल से फरार दोनों बदमाशों को मध्य प्रदेश में दबिश देकर पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने घर पर पिस्टल-माउजर बनाने की फैक्ट्री डाल रखी थी। एसओजी की ओर से अवैध हथियार बनाने में यूज उपकरणों को भी जब्त किया गया है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- अवैध हथियार बनाने के मामले में आरोपी दलवीर सिंह उर्फ बल्लू उर्फ बलवीर सरदार (54) और पण्डित उर्फ अनील डावर (28) निवासी गंधवानी धार मध्य प्रदेश को अरेस्ट किया गया है। दोनों अवैध हथियार (पिस्टल-माउजर) बनाने का काम करते है। पिछले सात सालों से दोनों वांटेड बदमाशों की तलाश की जा रही थी। एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। उन्होंने अपने घर पर ही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री डाल रखी थी। वहां से अवैध हथियार बनाने के उपकरणों को जब्त किया गया है। तस्करों ने उगला था राज
एसओजी की ओर से जुलाई-2020 को कार्रवाई की थी। जिसमें हथियार तस्कर अंकूर लाल मीणा और हेमराज मीणा को पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्टल और 2 अतिरिक्त मैग्जीन जब्त की गई थी। मई-2023 में एसओजी ने हथियार तस्कर अकलेश मीणा और श्याम बिहारी मीणा को पकड़ा था। जिनके कब्जे से 6 अवैध देसी पिस्टल और 2 अतिरिक्त मैग्जीन जब्त की गई थी। दोनों ही मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार बनाकर देने वाले दोनों आरोपी दलवीर सिंह और अनील डावर का नाम सामने आया था। एसओजी टीम पिछले सात सालों से दोनों आरोपियों को ढूंढ रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *