घर में बनाएं इंस्टेंट ठंडाई पाउडर

सामग्री : {घर पर ठंडाई पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए : बादाम 1 कप, काजू कप, पिस्ता कप, खसखस 2 बड़े चम्मच, सौंफ 2 बड़े चम्मच, तरबूज के बीज 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च 8–10 दाने, छोटी इलायची 6–7, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 2 बड़े चम्मच और स्वादानुसार मिश्री। {बनाने की विधि : सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता और खसखस को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें, ताकि नमी खत्म हो जाए। ठंडा होने पर सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि पाउडर बिल्कुल सूखा और महीन हो। तैयार मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। यह पाउडर 1 से 2 महीने तक सुरक्षित रह सकता है। {मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी ठंडाई : एक गिलास ठंडाई बनाने के लिए एक गिलास ठंडा दूध लें। उसमें 2 बड़े चम्मच तैयार ठंडाई पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाएं। अच्छे से घोलें या शेक कर लें। ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें और चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं। अगर आप अलग स्वाद चाहते हैं तो इसमें केसर के कुछ धागे या गुलाब जल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। मेहमानों के लिए इसे पहले से बनाकर फ्रिज में ठंडा भी किया जा सकता है। लुधियाना| रंगों के त्योहार होली पर ठंडाई का खास महत्व होता है। मेहमानों की आवभगत हो या परिवार के साथ जश्न, एक गिलास ठंडी और खुशबूदार ठंडाई पूरे माहौल को ताजा कर देती है। इस बार बाजार से रेडीमेड मिक्स लाने की बजाय आप घर पर ही इंस्टेंट ठंडाई पाउडर तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह पाउडर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है और जरूरत पड़ते ही सिर्फ 2 मिनट में स्वादिष्ट ठंडाई बनकर तैयार हो जाएगी। इस आसान रेसिपी के साथ आप होली के मौके पर बिना किसी झंझट के घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट ठंडाई तैयार कर सकते हैं। घर का बना पाउडर न केवल सेहतमंद होता है, बल्कि इसमें मिलावट का डर भी नहीं रहता। इस होली, रंगों के साथ ठंडाई का असली स्वाद भी घर पर ही तैयार करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *