घर में लगाई आग, सामान जलकर राख, नकदी-गहने लूटने का आरोप

भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला स्थित गांव तलवंडी रायदादू में बुधवार की रात एक घर को आग लगा दी। इस दौरान घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के पीछे की वजह एक युवक की ओर से तीन बच्चों की मां को कथित तौर पर भगा ले जाना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी रशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वे एक शादी समारोह में गए हुए थे, तब महिला के रिश्तेदारों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने अलमारी तोड़कर 5 लाख रुपए की नकदी और सोने के गहने लूट लिए और उसके बाद पूरे घर को आग लगा दी। भीषण आग के कारण घर में रखा कीमती सामान और दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसी तरह दूसरी ओर रांझा सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा किया कि तलवंडी का लड़का उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है, जिसके खाते में डेढ़ लाख रुपए भी थे। उन्होंने कोई आग नहीं लगाई है। एएसआई ने बताया कि उन्होंने बताया कि घर का सामान पूरी तरह जल चुका है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *