घर में सोता रहा प्रापर्टी डीलर का परिवार चोर आलमारी से 50 हजार कैश ले गए

क्राइम रिपोर्टर | बिलासपुर दयालबंद के नारियल कोठी में मंगलवार रात चोर ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में धावा बोला। परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तभी चोर आलमारी से 50 हजार रुपए कैश निकालने के बाद अन्य कीमती सामान ढूंढ रहा था। भतीजी ने किसी संदिग्ध व्यक्ति के घर में घुसने की जानकारी दी। सभी ऊपर की तरफ भागे, लेकिन आरोपी दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहा। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। नारियल कोठी निवासी मनजीत सलूजा उर्फ निक्कू प्रॉपर्टी डीलर हैं। 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे वे पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12:15 बजे उनकी भतीजी ने फोन कर बताया कि घर में किसी संदिग्ध की मौजूदगी की आहट सुनी गई है। मनजीत तुरंत अपने भाइयों और भतीजों के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे की ओर दौड़े, लेकिन तब तक चोर दीवार फांदकर भाग चुका था। जब परिवार ने अपने कमरों की जांच की, तो मनजीत के कमरे की आलमारी खुली मिली और उसमें रखे 50 हजार रुपए कैश गायब थे। आलमारी में और भी कीमती सामान थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी में नजर आ रहा चोर। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति नजर आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर घर के मुख्य दरवाजे की दीवार फांदकर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से छलांग लगाकर भाग निकला। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *