घर में सो रहा वृद्धा की कंठी ले भागे चोर:एक मकान से चुराए लाखों के गहने, पुलिस जुटी तलाश में

पाली में चोरी ने घर में सो रही वृद्ध महिला पर हमला कर जेवर लूट लिए साथ ही एक मकान से लाखों रुपए की गहने चोरी कर ले गए। घटना को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और चोरों की तलाश शुरू की। घटना पाली शहर के सदर थाना एरिया के जवड़िया गांव में शनिवार रात को हुई। घर में सो रही 80 साल की जमना देवी पत्नी घेवरराम देवासी पर घर में घुस पर देर रात चोरों ने हमला किया। चोर वृद्धा के गले से सोने की कंठी तोड़कर फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान वृद्धा के गले और चेहरे पर चोटें आई है। इसके बाद चोरों ने पदमसिंह पुत्र अमरसिंह के घर को निशाना बनाया। वहां से लोहे के बक्से उठाकर पीछे बाड़े में ले गए और उनके ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने व करीब एक लाख रुपए केश चोरी कर ले गए। नकदी चोरी कर ली। चोर एक अन्य मकान में भी घुस रहे थे लेकिन कुत्तों के भौकने के कारण उन्हें भागना पड़ा। सूचना मिलते ही सदर थाने से एसआई किशनाराम, एएसआई राजेंद्र सीरवी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने पैरों के निशान व अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *