घर में सो रही महिलाओं को हाथी ने कुचला,2 मौत:रायगढ़ में सूंड से उठाकर पटका, एक ग्रामीण जख्मी, धान की फसलों को भी खाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी के चलते घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण जख्मी है। इसके अलावा हाथी ने धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया। हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का खाया, फिर आगे गांव के अंदर घुस गया। जहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव (30) अपने पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी। हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी बताया जा रहा है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा विजय लोहरा के सिर पर पर गिरा, तो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया। महिला पर हमला, अस्पताल में मौत जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है। सूंड से महिला को उठाकर पटका, मौत इधर, भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45) को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ितों को दी गई तात्कालिक सहायता राशि इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। 21 हाथियों का दल कर रहा विचरण बता दें कि, लैलूंगा वन परिक्षेत्र में 21 हाथियों का दल पहाड़ लुड़ेग और सलखिया की ओर विचरण कर रहा है। इसलिए आसपास के गांव में वन विभाग की टीम मुनादी करा रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मरवाही के जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत: भागते वक्त सूंड से उठाकर पटका, साथियों ने दौड़कर बचाई जान, वन विभाग का अलर्ट मरवाही वनपरिक्षेत्र के माड़ाकोट जंगल में एक दंतैल हाथी ने 55 वर्षीय रामप्रसाद साय की जान ले ली। वहीं रामप्रसाद के सा​थ गए उसके दो सा​थियों ने दौड़ अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम माड़ाकोट जंगल की है। पंडरीपानी गांव के निवासी रामप्रसाद अपने दो साथियों के साथ जंगल गया था। जहां अचानक कोरिया वनमंडल से आए हाथी से उसका सामना हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *