घर से पकड़ा 24 किलो अवैध गांजा:खेतों में की थी गांजे की अवैध खेती, बिछीवाड़ा पुलिस और एनसीबी टीम की कार्रवाई

एनसीबी और बिछीवाड़ा पुलिस ने जांबूडी गांव में एक घर से 24 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और उसके पौधे बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने खेतों में ही गाजे की अवैध फसल उगाई थी। उसके बाद घर में छुपाकर रखे थे। फिलहाल पुलिस और एनसीबी की टीम मामले में छानबीन कर रही है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि एनसीबी जोधपुर के कनिष्ठ आसूचना अधिकारी राजेश चौधरी से सूचना मिली कि जांबूडी गांव में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। इस पर बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी समेत एनसीबी टीम के अधिकारी जांबूडी पहुंचे। सूचना के अनुसार पुलिस ने दिनेश पुत्र अडेला बरंडा के घर दबिश दी गई। पुलिस की टीम ने घर के अंदर तलाशी ली। इस दौरान एक साड़ी और 2 प्लास्टिक के कट्टो में हरे रंग की पत्तियां, बीज ओर फूल नजर आए। इन पत्तियों, बीज ओर फूलों को चखने ओर सूंघने पर गांजा होना पाया। दिनेश ने अपने ही खेत में कपास की फसल के बीच गांजे की खेती की गई थी। गांजे की पत्तियों, बीज ओर फूलों को छुपाकर रखा था। पुलिस ने गाजे के पौधे, बीज और फूलों की जब्त कर वजन करवाया। जिस पर उसमें 24 किलो 910 ग्राम वजन मिला। वहीं, कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *