घर से बाजार जा रहे व्यक्ति को डंपर ने कुचला:बेदला में हादसा, शव के साथ ग्रामीण सड़क पर बैठे, नारे लगाए न्याय चाहिए न्याय

उदयपुर शहर में आज दोपहर में एक हादसा हो गया। घर से बाजार में जा रहे एक व्यकित को डंपर ने कुचल दिया और उसकी मौत पर ही मौत हो गई। इस बीच ग्रामीण शव के साथ वहीं पर न्याय की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे है। शहर से सटे बेदला गांव में दोपहर करीब सवा बजे गांव में रहने वाले सत्यनारायण सोलंकी (45) अपने घर से ही बेदला गांव में बाजार की तरफ जा रहे थे। पैदल चल रहे सोलंकी को वहां से गुजर रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बजरी का डंपर सापेटिया से फतहपुरा की तरफ जा रहा था और गांव के खटीकवाड़ा के वहां पर यह हादसा हुआ। उसी समय वहां गांव के अलावा आसपास से भी भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां परिवार के सदस्यों को भी सूचना दी और वे भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर शव रखकर जाम लगा दिया और परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। सूचना मिलने पर सुखेर पुलिस थाने से जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन पूरा गांव परिवार के साथ था कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और उनका मुआवजे दिया जाए। बताते है कि मृतक घर के बाहर ही पंचर की दुकान चलाता है और उसके दो बेटे है। पत्नी भी नौकरी करती है। जिसने भी इस हादसे के बारे में सूना सब सन्न रह गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक ग्रामीण वहीं जमा हुए थे। खटीक समाज अध्यक्ष संदीप तंवर, पूर्व अध्यक्ष भैरू लाल तंवर, बड़गांव के निवर्तमान उप प्रधान प्रताप सिंह राठौड़, विक्रांत निमावत सहित कई लोग वहां मदद के लिए खड़े है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *