घर से सात लाख चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार:रसोई के पीछे मिली थी मिट्टी का गुल्लक, रुपए बरामद

घर से सात लाख रुपए चुराकर भागी नौकरानी को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया। उससे रुपए भी बरामद किए गए है। मामला उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू केशवनगर इलाके का है। सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया- न्यू केशव नगर निवासी चिराग चौधरी ने 13 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनके घर पर मिट्टी का गुल्लक रखा था, जिसमें वह रोजाना दुकान की कलेक्शन में से 2 हजार रुपए जमा करते थे। 12 दिसंबर को वह घर पहुंचे तो गुल्लक नहीं मिला। पर्स भी गायब था। घर की तलाशी लेने पर रसोई के पीछे गैलेरी में एक थैली में गुल्लक टूटा मिला। उसमें रखे 7 लाख रुपए, पर्स और आधार कार्ड गायब था। उन्होंने सुखेर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी। पूछताछ में चोरी करना कबूला
थानाधिकारी राजावत ने बताया-जांच के बाद बस्सी सलूम्बर हाल रूपसागर कॉलोनी निवासी कोमल सालवी (30) से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से 7 लाख रुपए बरामद किए। टीम में थानाधिकारी के साथ उप निरीक्षक सुनील बिशनोई, ओमप्रकाश, महिला कांस्टेबल गायत्री और पुलिस साईबर सैल के लोकेश रायकवाल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *