चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड के घांघरागोड़ा शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत आराधना की। 11 रुद्र अवतारों का स्मरण करते हुए यज्ञकुंड में शुद्ध घी, जड़ी-बूटियों एवं आहुतियां अर्पित की गईं। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के उद्घोष से गुंजायमान रहा। यजमान किसन माहथा, तीरथ माहथा, जगन्नाथ माहथा, महावीर माहथा, राजीव माहथा, विजय माहथा थे।


