हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम में मंगलवार को दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोनों युवक मंईयां सम्मान योजना का प्रचार करने डैम क्षेत्र में आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे डैम में नहाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पत्थर पर गिर गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बनादाग कटकमदाग निवासी आशीष कुमार पासवान (25) और राम बहेरी ओरिया सदर के रहने वाले विशाल कुमार (26) के रूप में की गई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों ने डैम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।