घाटोल कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे 56 पर सिद्धि विनायक मंदिर के समीप मुड़ाव में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक बांसवाड़ा से धागे भरकर पानीपत की ओर जा रहा था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आए दिन मुड़ाव में हो रहे हादसे की वजह से परेशान सिद्धि विनायक कॉलोनी वासियों के लोगों ने रोष जताते हुए बाईपास निकालने व मुड़ाव के आस पास बेरिकेड्स लगाने की मांग की। लोगों ने बताया की अगर मुड़ाव में पेट्रोल का टैंकर पलट गया होता तो बड़ी दुर्घटना होने ही सकती थी। गत 12 दिसंबर को भी मुड़ाव में कचरे से भरा ट्रक पलट गया था। अल सुबह हादसा होने के कारण उस समय भी की नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले बड़े पाइप से भरा ट्रोला भी पलट गया था। लोगों ने बताया कि मंदिर के पास करीब 200 मीटर के क्षेत्र में एस आकर में 90 डिग्री का अंधा मोड़ है। हादसों के बाद भी यहां पर अभी तक कोई संकेतक बोर्ड व बेरिकेड्स नहीं लगे गए हैं। कंटेंट- राहुल शर्मा घाटोल।


