बांसवाड़ा| राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बांसवाड़ा की ओर से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 16 से 18 दिसंबर तक पंचायत समिति घाटोल परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। उप निदेशक मनोज कुमार गरासिया ने बताया कि योजना का उद्देश्य राज्य के श्रमिक, स्ट्रीट वैंडर एवं लोक कलाकारों की कठिनाइयों और आशंकाओं का समाधान कर वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक संबल देना है। योजना में वही श्रमिक, स्ट्रीट वैंडर एवं लोक कलाकार पात्र हैं जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनकी उम्र 41 से 45 वर्ष तक है।


