घूस लेते रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक समेत दो गिरफ्तार:एसीबी ने 6500 रु रिश्वत लेते दबोचा, जमीन के दस्तावेज निकालने के लिए मांगे थे रुपए

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धनबाद पुराने डीसी ऑफिस में संचालित जिला अभिलेखागार यानि रिकॉर्ड रूम में प्रधान सहायक (बड़ा बाबू ) और उसके एक सहकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें 6500 रु रिश्वत लेते दबोचा गया। दोनों ने जमीन के दस्तावेज निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी प्रधान सहायक (बड़ा बाबू ) संजय कुमार और उसके सहकर्मी सोमनाथ चटर्जी को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने भिस्तीपाड़ा स्थित देवालय अपार्टमेंट में संजय कुमार के फ्लैट में भी छापामारी की। हालांकि टीम को उनके घर से कुछ हाथ नहीं लगा है। शिकायतकर्ता कई दिनों से लगा रहा था कार्यालय का चक्कर
एसीबी के डीएसपी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता धैया निवासी मनोहर महतो ने एसीबी से इनकी शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि टुंडी क्षेत्र में उनकी एक जमीन है। जमीन के दस्तावेज निकालने के लिए पिछले कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर संजय और सोमनाथ परेशान कर रहे थे
साढ़े छह हजार रुपए रिश्वत की मांग इनके द्वारा की जा रही थी। रिश्वत नहीं देने पर ये दोनों उन्हें परेशान कर रहे थे। हर दिन कार्यालय का चक्कर लगाकर वो थक चुके थे। डीएसपी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कर टीम ने कार्यालय में दबिश दी। जाल बिछाकर रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी साल धनबाद रिकॉर्ड रूम से ही एक लिपिक शुवेंन्दु को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *