चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शनिवार देर रात पीजीआई के सामने रैन बसेरा चेकिंग की। इस दौरान न तो फर्स्ट एड बॉक्स मिला और न ही रैन बसेरों में हीटर चल रहे थे। सफाई भी उचित तरीके से नहीं थी। पानी भी नहीं था। रैन बसेरे में चार सुरक्षा कर्मी थे, जबकि सुपरवाइजर ड्यूटी पर नहीं था। स्टाफ ने बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया था। शिकायत करने के लिए एसडीओ का नंबर दिया गया था, लेकिन वह बंद था। जबकि जेई ने पहले फोन तक नहीं उठाया। फिर जेई का फोन आया तो उन्हें सारी चीजें बताई गईं। उन्होंने फेसबुक लाइव होकर चेकिंग की। मेयर ने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि लोगों को उचित सुविधाएं मिल पाएं।


