चंडीगढ़ घर में घुसकर दिनदिहाडे चोरी:10 लाख के सोना-चांदी और सिलेंडर ले गए बदमाश, CCTV में कैद पूरी वारदात

चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी में बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश घर से सोना-चांदी और गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन-39 में दे दी गई है। पीड़ित सोहन ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता पड़ोस में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर आयोजित भोग कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी, जो पहली मंजिल पर काम कर रही थी और नीचे दरवाजे की कुंडी लगाकर गई थी। पत्नी पहली मंजिल में कर रही थी काम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच बदमाश घर में घुसे। जब उसकी पत्नी नीचे आई तो दरवाजे की कुंडी खुली मिली और घर के अंदर से एक गैस सिलेंडर तथा सोना-चांदी से भरी पेटी गायब थी। पेटी में कपड़ों के साथ सोने-चांदी के जेवर रखे थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सोहन ने कहा उसकी पत्नी ने घर से बाहर जाकर भी देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। सीसीटीवी में जाते दिख आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दो युवक साइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं। चोरी करने के बाद एक आरोपी साइकिल पर सिलेंडर रखकर जाता दिख रहा है, जबकि दूसरा आरोपी टोपी पहने कंधे पर पेटी उठाकर पीछे-पीछे जाता नजर आ रहा है। उनके आगे एक स्कूल की ड्रेस पहने लड़की भी जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *