चंडीगढ़ पीजीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:लैब अटेंडेंट की नौकरी दिलाने का झांसा, युवती के भाई से लिए पैसे

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पीजीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान धनास निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर 24 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन को उसकी दोस्त कविता ने बताया था कि पीजीआई में नौकरी निकली है। कविता ने रोहित का मोबाइल नंबर मुकेश की बहन को दिया और कहा ये व्यक्ति नौकरी लगवा देगा। जिसके बाद मुकेश ने रोहित से संपर्क कर नौकरी लगवाने के लिए बात की। आरोपी रोहित कुमार ने उसकी बहन को पीजीआई में लैब अटेंडेंट और एलडीसी की नौकरी लगवाने का विश्वास दिलवाया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में उनसे 40 हजार रुपए ले लिए। लेकिन पैसे लेने के बाद नौकरी लगवाने के बजाय आनाकानी करने लगा। जिसके बाद लगातार लारे लगता रहा। जिसके बाद मुकेश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *