चंडीगढ़ प्रशासक कटारिया करेंगे क्राइम की समीक्षा:19 मई को बुलाई सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग; रिकॉर्ड अपडेट करने का काम शुरू

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 19 मई को पहली बार शहर के पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इस बैठक में एसएसपी, डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने बैठक से पहले ही चंडीगढ़ के सभी थानों में अपराध रिकॉर्ड अपडेट कराने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासक की ओर से क्राइम की समीक्षा की जाएगी। रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अफसरों द्वारा थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुंशी से तत्काल पुराने और नए दर्ज मुकदमों का पूरा ब्योरा तैयार करवाएं। जांच अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे छोटे से छोटे और भयानक अपराधों की फाइलें पूरी करने में लगे हुए हैं। जिन अधिकारियों की फाइलें अधूरी पाई जाएंगी, उन्हें नोटिस दिया जाएगा, जिसके चलते सभी रिकॉर्ड पूरा करने में जुट गए हैं। इससे पहले पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज भवन में सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें कार्यवाहक डीजीपी आर.के. सिंह, ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह तथा एसएसपी कंवरदीप कौर मौजूद थीं। उस समय पुलिस विभाग ने गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी और यात्रियों की सघन चेकिंग के आदेश जारी किए थे। 19 मई को क्राइम मीटिंग की रूपरेखा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *