चंडीगढ़ में दंपति का झगड़ा, लगाया फंदा:कमरे में बंद हुई पत्नी, सुबह फंदे पर लटकी मिली,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

चंडीगढ़ से सटे किशनगढ़ में घरेलू कलह के चलते 24 वर्षीय विवाहिता कृतिलता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृतिलता मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और यहां पति विकास व ससुराल वालों के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह मनीमाजरा स्थित माया मोटर्स में बिलिंग का काम करती थी, जबकि उसका पति निजी नौकरी करता है। शादी को करीब दो साल हुए थे और दंपती की कोई संतान नहीं थी। झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया बंद बताया जा रहा है कि बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद कृतिलता ने गुस्से में अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पति विकास ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सो गया। वीरवार सुबह जब विकास कमरे में गया तो कृतिलता को फंदे से लटका पाया। उसने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *