चंडीगढ़ में देवर भाभी ने लगाया फंदा:घर में थे छोटे बच्चे, पति किसी काम गया यूपी में, पडोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 इलाके में वीरवार को देवर और भाभी द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नगना (29) और मुस्लिम (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की थाना-39 टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने पूरे क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर नमूने एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुस्लिम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि नग्ना नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दो छोटे बच्चों की मां थी महिला पुलिस के अनुसार नगना कोठियों में काम करती थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है। उसका पति चंडीगढ़ में एसी मैकेनिक का काम करता है, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश गया हुआ था। वहीं मुस्लिम कारपेंटर का काम करता था। घटना के समय घर में छोटे बच्चे मौजूद थे। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *