चंडीगढ़ में नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया:हिमाचल का रहने वाला आरोपी, अस्पताल से गिरफ्तार, कहा- मंदिर में की थी शादी

चंडीगढ़ में एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने सेक्टर 32 के अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सेक्टर 32 के अस्पताल पहुंची जहां लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। आरोपी चंडीगढ़ के मनिमाजरा में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी वेटर का काम करता है। मूल रूप से आरोपी हिमाचल के रोडू का रहने वाला है। जबकि नाबालिग लड़की भी उसके गांव के पास ही रहती है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी। अस्पताल से आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया मंगलवार देर रात बच्ची के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद दीपक ही उसे सेक्टर 32 अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने नाबालिग होने के चलते पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। 7 साल पहले 10 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया था 7 साल पहले चंडीगढ़ में 10 साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने रेप किया था। बच्ची के पेट में दर्द था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि वह 3 महीने की गर्भवती है। अस्पताल में जब उसकी काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसके मामा ने उसके साथ 6 से 7 बार रेप किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *